- Hindi News
- तेज रफ्तार कार की टक्कर से जख्मी हुए युवक की मौत, ड्राइवर पर केस
तेज रफ्तार कार की टक्कर से जख्मी हुए युवक की मौत, ड्राइवर पर केस
नवांशहर | सड़कहादसे में जख्मी हुए कार सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार को टक्कर मारने वाली दूसरी कार के ड्राइवर के खिलाफ थाना काठगढ़ केस दर्ज किया गया है। थाना खरड़ के गांव मछली के सुखवीर सिंह ने कहा कि वह अपने ताया के लड़के संदीप के साथ जैन कार में बलाचौर की तरफ जा रहा था कि बलाचौर से रही एक तेज रफ्तार कार ने गुरुद्वारा टिब्बी साहिब के पास उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसे और संदीप को चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए पहले रोपड़ के सिविल अस्पताल और बाद में पीजीआई ले जाया गया। वहां उसे पता चला है कि संदीप की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक मोहाली के परमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।