- Hindi News
- हेरोइन सहित पुलिस के हत्थे चढ़े 3 व्यक्ति
हेरोइन सहित पुलिस के हत्थे चढ़े 3 व्यक्ति
नवांशहर | पुलिसने तीन व्यक्तियों के पास से 18 ग्राम हेरोइन बरामद करके उनके खिलाफ थाना सदर नवांशहर और थाना बलाचौर में केस दर्ज किए हैं। थाना सदर के एसआई सुखदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस ने गश्त के दौरान गांव उड़ापड़ और अन्य जगह पर दो व्यक्तियों को काबू करके तलाशी ली उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी हरिंदर सिंह वासी गांव झिंगड़ां से 10 ग्राम और गांव झिंगड़ा के ही गुरविंदर सिंह से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की। उधर, बलाचौर पुलिस ने गश्त के दौरान गांव जलालपुर के जसपाल सिंह को 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।