ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचला
नवांशहर | गांवचक्कदाना के पास तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव रायपुर के पुरुषोत्तम लाल ने थाना सदर की पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बड़ा भाई रोशन लाल 8 फरवरी को फिल्लौर के पास स्थित संधू पैलेस से मोटरसाइकिल पर वापिस जा रहा था कि गांव चक्कदाना के पास एक ट्राला चालक ने उसे टक्कर मार दी। रोशन लाल को गांव की डिस्पेंसरी ले जाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फिल्लौर के रहने वाले ट्राला चालक शाम लाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।