- Hindi News
- पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन
पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन
भास्कर न्यूज | नवांशहर/बंगा
नगरकौंसिलचुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने प्रक्रिया मंगलवार को शुरू कर दी गई है लेकिन पहले दिन नगर कौंसिल नवांशहर और बंगा के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं करवाया। एसडीएम दफ्तर नवांशहर और एसडीएम दफ्तर बंगा में संबंधित आरओ अपने-अपने अमले के साथ पूरा दिन तो मौजूद रहे मगर दोनों जगहों पर कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र जमा करवाने नहीं आया।