पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनओसी लेने के लिए प्रत्याशियों का दफ्तरों में लगा तांता

एनओसी लेने के लिए प्रत्याशियों का दफ्तरों में लगा तांता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नवांशहर / राहों/बंगा

नगरकौंसिलचुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों द्वारा भले ही कई दिनों से होम वर्क किया जा रहा है मगर यहां नवांशहर और राहों नगर कौंसिल में वोटर लिस्टें लेने के लिए पहुंचे प्रत्याशियों उनके समर्थकों को निराश होना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे तक दफ्तर में आने वाले लोगों को यही कहा जाता रहा कि अभी चुनावों के संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते अभी उन्हें वोटर लिस्टें जारी नहीं हो सकतीं। हालांकि इसी बीच सूचना आई कि नोटिफिकेशन संबंधी जानकारी ई-मेल के जरिए दी गई है। जिसके बाद करीब 12 बजे कौंसिल कर्मचारियों ने वोटर लिस्टें जारी करने का काम शुरू किया।

उधर आरओ एसडीएम जगजीत सिंह ने कहा कि सुबह के समय नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ था, नोटिफिकेशन जारी होने पर तुरंत वोटर लिस्टें जारी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं करवाया। कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी देस राज ने बताया कि दिनभर करीब 44 एनओसी जारी की गईं और करीब 10 नए आवेदन प्राप्त किए गए हैं जो जल्द ही जारी कर दी जाएंगी। यहां एमसी दफ्तर में दिनभर लोगों का आना जाना लगा रहा।

उधर, बंगा के ईओ कार्यालय में एनओसी लेकर नगर कौंसिल के चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। ऐसा ही हाल तहसील परिसर में फारमैट बनाने, एफीडेबिट तैयार करने वालों का है। एसडीएम कार्यालय में नोमीनेशन फार्म लेने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। ईओ अवतार चंद का कहना है कि एनओसी लेने से पहले उम्मीदिवारों को वाटर सप्लाई-सीवरेज बिल, प्रापर्टी टैक्स अन्य टैक्स सेे नप की आमदन भी बढ़ रही है। मंगलवार को 12 लोगों को एनओसी जारी की गई।