पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत से भरा ट्रक छप्पड़ में पलटा, ड्राइवर बचा

रेत से भरा ट्रक छप्पड़ में पलटा, ड्राइवर बचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | राहोंरोड पर गांव जाफरपुर में गंदे पानी के छप्पड़ में रेत से भरा एक ट्रक गिर गया। हादसे के दौरान ड्राइवर ने फुर्ती दिखाई और ट्रक से बाहर निकल गया। ट्रक ड्राइवर बिंदर वासी बढलाढ़ा ने बताया कि वह रेत लेकर नवांशहर से राहों की तरफ जा रहा था। ट्रक यहां पहुंचा तो सामने से तेज गति से रहा एक कैंटर अन्य ट्रक को ओवर टेक कर रहा था। दोनों गाड़ियां टकरा जाए, इस लिए उसने जैसे ही ट्रक को सड़क से थोड़ा उतारा तो ट्रक छप्पड़ में उतर गया।