- Hindi News
- संपत्ति नुक्सान रोकू बिल का विरोध, मशाल मार्च 20 को
संपत्ति नुक्सान रोकू बिल का विरोध, मशाल मार्च 20 को
बारादरी गार्डन में बैठक के दौरान नारेबाजी करते हुए विभिन्न संगठनों के नेता।
भास्कर न्यूज | नवांशहर
सरकारीनिजी संपत्ति नुक्सान रोकू कानून 2014 के विरोध में सांझा मोर्चा 20 सितंबर को नवांशहर में मशाल मार्च निकालेगा। तैयारियों के संबंध में चर्चा करने के लिए बारादरी गार्डन में बैठक सांझा मोर्चा की बैठक हुई।
बैठक में इफटू नेता कुलविंदर सिंह वड़ैच और जमहूरी अधिकार सभा पंजाब के नेता जसवार दीप ने कहा कि कहा कि बादल सरकार की ओर से काले कानून संंबंधी बनाया गया बिल केवल आम नागरिक के संवैधानिक हक कुचलने वाला है बल्कि सरकार को तानाशाह बनाने वाला भी है। पहले देश को गुलाम बनाए रखने के लिए बरतानवी हुकूमत ने तानाशाही कानून बनाए और इसके बाद देश के हुकमरानो ने भी एसे ही कानून बनाए। जिनमें टाडा, पोटा, राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट जैसै काले कानून बनाकरक लोगों पर तानाशाही करने की कोशिश की है। बैठक को डीटीएफ नेता बलवीर कुमार, नौजवान भारत सबा के नेता रोहित कुमार, स्त्री जागृति मंच नेत्री रुपिंदर कौर, रेहड़ी वर्कर यूनियन नेता हरी राम, परवासी मजदूर नेता धरमवीर, किशोर कुमार, बलदेव सिंह, डा. सतपाल सिंह, दिलबाग सिंह, निरमल सिंह, शाति देवी, जोगा सिंह, निरमल सिंह आदि ने संबोधित किया।