- Hindi News
- रोपड़ में चीमा का घेराव, चंडीगढ़ के िलए बसें वाया माछीवाड़ा भेजीं
रोपड़ में चीमा का घेराव, चंडीगढ़ के िलए बसें वाया माछीवाड़ा भेजीं
नवांशहर के चंडीगढ़ चौक पर बसों को वाया माछीवाड़ा निकालने के लिए लगाए गए बैरीगेट। भास्कर
भास्कर न्यूज | नवांशहर
ईटीटीअध्यापक शिक्षामंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा का घेराव कर सकें, इसके लिए पुलिस द्वारा नवांशहर रोपड़ मार्ग पर बसों के लिए बंद कर दिया गया। सुबह ही पुलिस ने चंडीगढ़ चौक पर नाका लगाकर बसों को वाया रोपड़ भेजने की बजाय वाया माछीवाड़ा भेजा जाने लगा। बता दें कि ईटीटी अध्यापक उन्हें जिला परिषद् विभाग से शिक्षा विभाग में शिफ्ट किए जाने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं तथा इसी के तहत उन्होंने रविवार को शिक्षामंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा के रोपड़ स्थित निवास के घेराव का कार्यक्रम बनाया था।
पिछले दो महीनों में यह तीसरा रविवार था, जब इन अध्यापकों की वजह से बसों के रूट को बदला गया है। बसों का रूट वाया माछीवाड़ा होने की वजह से बलाचौर रोपड़ जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जालंधर की ओर से बस के जरिए बलाचौर जाने वाले लोगों को नवांशहर से अन्य साधन चुनने पड़े, तो रोपड़ पहुंचने वालों को मोरिंडा या खरड़ से होते हुए वहां पहुंचे।