- Hindi News
- गोल्डन चांस देने पर पीएसयू मिलेगी बोर्ड अधिकारियों से
गोल्डन चांस देने पर पीएसयू मिलेगी बोर्ड अधिकारियों से
पंजाबटैक्निकल बोर्ड की ओर से टैक्निकल विषयों से संबंधित कक्षाओं की परीक्षा में री-अपीयर आने पर दिया जाने वाला गोल्डन चांस खत्म करने के विरोध में पंजाब स्टूडेंट यूनियन बोर्ड अधिकारियों से मिलेगी।
यूनियन ने इस संबंध में केसी कालेज और दोआबा कालेज में बैठक की। अपने बयान में दोआबा जोन के अध्यक्ष बलजीत धर्मकोट साहिल वड़ैच ने कहा कि बोर्ड के फैसले अनुसार जिन विद्याथिर्यों की डिपलोमा कोर्स में री-अपीयर आया करती थी, उन्हें री-अपीयर तोड़ने के लिए साधारण चांस के बाद एक गोल्डन चांस भी मिलता था मगर बोर्ड ने गोल्डन चांस बंद कर दिया है। बोर्ड के इस फैसले का यूनियन विरोध करती है।
छात्र नेताओं ने कहा कि आज के समय में री-अपीयर आनी स्वाभाविक है, क्योंकि बोर्ड का सिलेबस ऐसा है जो विद्याथिर्यों की के बस के बाहर है। बैठक में हरपरीत सिंह, हरपाल सिंह, हरमनजीत सिंह, नीरज कुमार, राहुल बंगा, सुरेश कुमार, भुपिंदर सिंह भी मौजूद रहे।