पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ साल में लूट की 46 वारदातें महिलाओं को बनाते थे निशाना

डेढ़ साल में लूट की 46 वारदातें महिलाओं को बनाते थे निशाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहां-कहां दिया वारदातों को अंजाम

एसएचओसुरजीत कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने जिले में गांव मुकंदपुर, तलवंडी फत्तू, रटैंडा, मालोमजारा, बल्लोवाल, औड़, फराला, मंढ़ाली, खोथड़ां, मेहली, बड़ा पिंड, मल्लपुर अड़कां, गढ़शंकर रोड नवांशहर, मुबारकपुर, काहमा, भौरा, उड़ापड़, मजारा नो आबाद, जाडला रोड राहों, माछीवाड़ा रोड राहों आदि क्षेत्रों में महिलाओं के कानों से बालियां छानने गहने लूटने की वारदातें करने का वात कबूल की है।

थाना बहराम पुलिस ने गांव बहराम के रहने वाले गुलशन कुमार की शिकायत पर दो लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में गुलशन के कहा है कि 30 जुलाई को उसकी दादी घर के पास ही दुकान के आगे बैठी थी। इस दौरान काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार उनकी दादी के कानों से बालियां छान कर फरार हो गए। बाद में पता चला कि उनकी दादी के कानों से बालियां छीनने वाले आरपी गांव मुठड्डा के रहने वाले सुखविंदर मोहलम्मद उसका साथी रणजीत कुमार उर्फ जीता थे। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भास्कर न्यूज | नवांशहर

थानामुकंदपुर पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले पल्सर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जिला एसबीएस नगर जिला जालंधर में पिछले करीब डेढ़ साल के दौरान हुई लूट की 46 वारदातों को हल करने का दावा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को आदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

थाना मुकंदपुर के एसएचओ सुरजीत कुमार ने बताया कि एएसआई कश्मीर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने टी-प्वाईंट गांव चाहल कलां के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान बिना नंबर एक पल्सर मोटरसाइकिल को रोक कर दोनों सवारों से पूछताछ की गई। मोटरसाइिकल सवारों की पहचान जिला जालंधर के गांव कुतबेवाल के रहने वाले रणजीत कुमार उर्फ जीता और गांव मुठड्डा कलां के रहने वाले सुखविंदर मोहम्मद के रूप में हुई। दोनों थाने में दर्ज लूट के मामला नंबर 73 में वांछित थे, जिसके चलते पुलिस की से दोनों को गिरफ्तार किया गया।

शुरुआती पूछताछ में दोनों ने जिला शहीद भगत सिंह नगर के थाना मुकंदपुर, बहराम, सिटी बंगा, सदर बंगा, नवांशहर, राहों, औड़ के अलावा जिला जालंधर के थाना गुरायां, फिल्लौर सहित इस जिले के अन्य क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

यह