- Hindi News
- बाइक और कार सवारों से 180 बोतल शराब बरामद
बाइक और कार सवारों से 180 बोतल शराब बरामद
थानाबहराम पुलिस ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में दो भाईयों सहित तीन लोगों के गिरफ्तार किया है और उनके मोटरसाइकिल कार पर से 180 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी की ओर से चक बिलगा रेलवे फाटक के पास शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर रखे गए थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से शराब की 24 बोतल बरामद हुईं। आरोपी की पहचान गांव कट्ट के रहने वाले सुरजीत सिंह के रूप में हुई है।
इसी दौरान कुछ ही देर में पुलिस की ओर से एक मारुति जैन कार को रुकने का इशारा किया गया मगर कार सवारों ने कार को भगाने की कोशिश की। जसके चलते पुलिस पार्टी की ओर से कार सवारों को काबू किया गया कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 156 बोतल शराब बरामद की गई। कार सवार आरोपियों की पहचान गांव कट्ट के ही रहने वाले गुरनेक सिंह और उसके साथी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनो अरोपियों के पास से बरामद हुई शराब में 24 बोतल मैक्डावल, 36 बोतल डीएसपी ब्लैक, 60 बोतलफस्ट च्वाईस और 60 बोतल पंजाब किंग सुपर ब्रांड की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से सुरजीत सिंह और गुरनेक सिंह दोनो भाई हैं यह बात सामने आई है कि वे दोनो क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे।