- Hindi News
- गायक कनवर ग्रेवाल ने जताया अपशब्दों पर खेद
गायक कनवर ग्रेवाल ने जताया अपशब्दों पर खेद
नवांशहर | सूफीगायक कनवर ग्रेवाल सूफी दरगाह प्रबंधक कमेटी के बीच जारी विवाद सुलझ गया है। गायक कनवर ग्रेवाल शनिवार देरशाम शिवसेना हिन्दोस्तान के स्लोह रोड स्थित दफ्तर में पहुंचे तथा वहां पर शिवसेना हिन्दोस्तान के जिला प्रधान नरिंदर राठौर की मौजूदगी में कमेटी गायक ग्रेवाल के बीच बातचीत हुई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी। इस दौरान गायक कनवर ग्रेवाल ने अगस्त महीने में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ अपशब्द बोलने पर कमेटी ने अपनी बात रखी। अपशब्दों के मामले में गायक करवर ग्रेवाल ने खेद जताया तथा कहा कि आगे से वह इस बात का ध्यान रखेंगे। मौके पर समाज सेवर नरेश सूरी, अनिल कोतवाल, शिवसेना नेता नरिंदर राठौर, सूफियाना दरगाह कमेटी प्रधान शोकत अली, जसबीर जस्सी, अमित इत्ती, चरनजीत चन्नी, नीटा स्लोह, मोहम्मद मेहताब कादरी, परमजीत राहों, अविनाश कादरी, कुलराज, परविंदर बिल्ला, राजेश दास, भगत निक्का, बीबी खुर्शीद चिश्ती, नरिंदर दास, महिंदर शाह, बीबी सत्या देवी आदि उपस्थित थीं।