- Hindi News
- महिलाओं ने श्रीनगर मेंे बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित की राहत सामग्री
महिलाओं ने श्रीनगर मेंे बाढ़ पीड़ितों के लिए एकत्रित की राहत सामग्री
प्रिंस इनक्लेव गली नंबर 1 की महिलाएं एकत्रित किए गए कंबलों राशन के साथ
भास्कर न्यूज | नवांशहर
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए स्थानीय प्रिंस कालोनी की गली नंबर एक निवासियों ने लगभग 100 कंबल राशन वहां भेजने के लिए एकत्रित किया है। इस सामग्री को सोमवार को सिंह सभा गुरद्वारे से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा।
सतबीर कौर शिवानी सरीन ने बताया कि गली से लगभग 22 हजार रूपये की राशि कंबलों के लिए एकत्रित की गई थी। उन्होंने शहरवासियों को भी जम्मू-कश्मीर के लिए अधिक से अधिक राहत सामग्री भेजने का आह्वान किया। मौके पर डा. प्रतिभा, सरोज रानी, मनजीत कौर कटारिया, रणजीत कौर, सर्बजीत कौर, सुखविंदर कौर, शिवानी सरीन, मनजीत कौर, महिंदर कौर, सुनीता रानी, हेमा आदि उपस्थित थीं।