रक्तदान कैंप में 49 यूनिट रक्त एकत्रित
राहोंरोड स्थित ब्लड डोनर्स कौंसिल की ओर से गांव सादड़ा में 932वां कैंप आयोजित किया गया। निष्काम सेवा संस्था एवं गांव के लोगों की ओर से लगाए गए इस रक्तदान कैंप में कुल 49 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस दौरान उपकार कोआर्डिनेशन सोसायटी के प्रधान एवं समाज सेवक जोगा सिंह सादड़ा ने कहा कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति सिर्फ अपनी किसी और की जान बचाता है, बल्कि उसके अपने भी कई प्रकार के टेस्ट मुफ्त में हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान भी कहा गया है, क्योंकि इसके जरिए इंसान दूसरे को जिंदगी देता है।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है, लेकिन हमें कम से कम साल में एक बार रक्तदान करने को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। रक्तदान को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। भारत जैसे देशों में हादसों में घायल कई लोगों को सिर्फ रक्त की कमी के कारण ही बचाया नहीं जा सकता। इसलिए इसे एक मूवमेंट के तौर पर लेना चाहिए। मौके पर नाजर सिंह, जसविंदर सिंह, जसबीर सिंह, जैसमीन कौर, उंकार सिंह, प्रदीप सिंह, परमिंदर सिंह, डा. अवतार सिंह, डा. अशोक सूद, ओपी शर्मा आदि उपस्थित थे।