पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डा. अंबेदकर की जीवनी पर प्रतियोगिता करवाई

डा. अंबेदकर की जीवनी पर प्रतियोगिता करवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरु रविदास मिशन ट्रस्ट फगवाड़ा की ओर से सोहण सहजल की लिखी पुस्तक दी प्रोटेस्ट इंडियन-बाबा साहिब डा. अंबेदकर पर आधारित 7वीं प्रतियोगिता के तहत नवांशहर सलोह में बच्चों की परीक्षा ली गई। नवांशहर के डा. अंबेदकर माडल स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक के 50 बच्चों ने भाग लिया, वहीं गांव सलोह में 111 बच्चों ने भाग लिया। प्रबंधकों के अनुसार प्रदेश भर में 113 केंद्र स्थापित करके यह परीक्षा ली गई है। परीक्षा के नतीजे 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गुरु रविदास मिशन अस्पताल पलाही में निकाले जाएंगे। इसके तहत पहले स्थान पर आने वाले बच्चे को 10 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को 5 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चे को 3 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। इसी तरह कक्षा 12 से उपर वाले प्रतियोगियों को भी इसी क्रम के अनुसार इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा 64 प्रतियोगियों को एक-एक हजार रुपए इनाम के रूप में दी जाएगी।

इस दौरान लैक्चरर नरेश कुमार हियाला, मास्टर बलविंदर राम, मनोज कुमार, कश्मीर गंगड़, मनोहर लाल बोध, चमन लाल, सरबजीत गंगड़, अमनदीप चुंबर, परमजीत पम्मा, अंबेदकरस्कूल के ऱ्पिंसीपल सतनाम सिंह, टोडर मल्ल, जगदीश कुमार, सोमनाथ, बीरबल तक्खी सहित अन्य गणमान्य व्यकि्त भी मौजूद रहे।