चुनावी चौपाल
नवांशहर | चौपालोंपर नगर कौंसिल के चुनाव को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। कांग्रेस, अकाली-भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता एक ही जगह पर चर्चा में शामिल हो रहे हैं। शहर के कमेटी चौक में लगी ऐसी ही चौपाल में अकाली नेता डा. हरमेश पुरी, कांग्रेस के राम प्रकाश बिल्ला नंबरदार, विनोद और राकेश पिंका, आम आदमी पार्टी के तेजा ने धूप का आनंद लेते हुए चुनावों पर चर्चा की।