पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचरों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

टीचरों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व शिक्षाअभियान राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा यूनियन की जिला इकाई ने मांगों को लेकर चंडीगढ़ चौक में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान सरबदीप सिंह ने कहा कि सरकार वायदों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने रोपड़ में पुलिस द्वारा अध्यापकों पर लाठीचार्ज और उन्हें गिरफ्तार करने की निंदा की और बिना शर्त उन्हें छोड़ने की मांग की।

उन्होंने कहा यूनियन नेे फैसला लिया है कि अगर गिरफ्तार कर्मचारियों को छोड़ा गया तो 14 फरवरी को रोपड़ में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने प्रदेश स्तर का प्रदर्शन किया जाएगा। डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह ने कहा शिक्षा का स्तर का गिरता जा रहा है, अपना हक मांग रहे अध्यापकों की जुबान बंद करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। अगर समय रहते उनकी मांगों को माना गया तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन में कुलदीप सिंह दौड़का, किरती किसान यूनियन के हरमेश ढेसी, कमलजीत सनावा, जमहूरियत अधिकार सभा के प्रदेशाध्यक्ष जसबीर दीप, बलबीर कुमार, अवतार सिंह, बलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुरिंदर कुमार, हरदीप राय, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, संदीप कुमार, अश्विनी कुमार, राजविंदर, गुरकमल, हरमनप्रीत आदि शामिल थे।

चंडीगढ़ चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते सर्व शिक्षा अभियान राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा यूनियन के सदस्य।