- Hindi News
- दो गांवों में पशु बाड़े से पांच भैंसें चोरी
दो गांवों में पशु बाड़े से पांच भैंसें चोरी
नवांशहर/बंगा | गांवमहमूदपुर और गांव पूनियां में चोर पशुओं के बाड़ों में बंधी 5 भैंसें चोरी कर ले गए। गांव महमूदपुर के रहने वाले सुरजीत कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घर के पीछे ही उसका पशु बाड़ा है। वहां उसने अपनी दो भैंसे बांधी थी। 18 जनवरी रात चोर बाड़े से भैंसें चोरी कर ले गया। चोरी का पता उन्हें तब लगा जब उसकी प|ी दूध दोहने के लिए बाड़े में गई। उधर, गांव पूनियां निवासी गुलजारा सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को गोसला रोड पर अपने पशु बाड़े मेें तीन भैंसें बांधकर घर चला गया। शनिवार सुबह करीब 4 बजे वह दूध दोहने के लिए बाड़े में आया तो वहां भैंसें नहीं थीं। इस संबंधी गुलजारा सिंह ने थाना सिटी बंगा में शिकायत दर्ज करवा दी है। एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।