- Hindi News
- धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज
धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज
नवांशहर | बहरामपुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई बलवेग सिंह ने बताया कि हिंदू शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष न्यू माडल टाउन फगवाड़ा के रहने वाले अभिषेक बत्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह बंगा से बहराम की तरफ जा रहा था। बहराम से करीब एक किलोमीटर पीछे रास्ते में हड्डा रोड़ी पर उसने देखा कि कुछ व्यक्ति जानवरों का मास काट रहे थे। वहीं पास ही दो गाय भी थी। वे व्यक्ति उन गायों को काटने की तैयारी में ही थे। उसने तुरंत पंजाब गौ सेवा कमिशन के चेयरमैन भगत को फोन किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बहराम हड्डा रोड़ी पर रहतेे मदन लाल को गिरफ्तार किया है।