पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुटेरों से 15 जोड़ी कान की बालियां बरामद

लुटेरों से 15 जोड़ी कान की बालियां बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकंदपुरपुलिसकी ओर से गिरफ्तार किए गए लूटपाट गिरोह के दो सदस्यों रंजीत सुखविंदर से रिमांड के दौरान पुलिस ने 15 जोड़ी बालियां बरामद की हैं। पुलिस इस गिरोह से लूटा गया और सामान बरामद होने की भी उम्मीद में है।

बता दें कि इन दोनों आरोपियों ने पूछताछ में 46 वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियो की निशानदेही पर पुलिस ने उनसे 15 जोड़ियां सोने की बालिया बरामद की हैं, जो उन्होंने अलग-अलग जगहों से महिलाओं से छीनी थीं। आरोपियों के पास से बरामद बिना नंबर का मोटरसाइकिल, उन्होंनेे लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर नजदीक जालंधर बाईपास से चोरी किया था। आरोपियों को आज तीन के पुलिस रिमांड के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया गया। बताया जाता है कि कथित आरोपियों को आगे राहों पुलिस ने उन्हें अपने इलाके की वारदातों की जांच के संबंध में हिरासत में लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

लूटेरों से बरामद की गईं बालियां।

एसएचओ सुरजीत कुमार ने बताया कि जालंधर के गांव कुल्लेवाल निवासी रणजीत सिंह गांव मुठड़्ा का सुखविंदर दोनों ही लूटने वाली महिला के साथ पहले बड़े विश्वास अपनत्व के साथ बात करते थे। महिला को जाकर पूरे विश्वास के साथ किसी का पता पूछ लेते। जैसे ही महिला का ध्यान दूसरी तरफ जाता, तो कान की वाली उतार लेते थे।