पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्यारों की तलाश में साहलों और सकोहपुर में दबिश, 12 युवक हिरासत में

हत्यारों की तलाश में साहलों और सकोहपुर में दबिश, 12 युवक हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानाबंगाके गांव सकोहपुर और साहलों में गुजरे डेढ़ महीने में हुए दो बुजुर्गों के कत्ल के मामले में सुराग ढूंढने के लिए पुलिस ने बुधवार को इन दोनों गांवों में सुबह-सुबह ही दबिश दी। डीएसपी बंगा हंसराज की अगुवाई में पुलिस कर्मचारी सुबह सूरज चढ़ने से पहले ही गंाव में पहुंच गए और वहां पर एक-एक घर की की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने लगभग एक दर्जन युवकों को राऊंड अप करके इनसे देर शाम तक पूछताछ करती रही।

बता दें कि पिछले 6 अगस्त को गांव साहलों में एक एनआरआई बुजुर्ग जसविंदर सिंह तथा दो दिन पहले गांव सकोहपुर में एक बुजुर्ग महिला का लूट की नीयत से कत्ल कर दिया गया था। इन दोनों मामलों को सुलझाने में लगी बंगा पुलिस ने बुधवार सुबह पांच बजे के करीब 18 टीमें बनाकर दोनों गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस के इस सर्च अभियान में महिला पुलिस कर्मचारी भी साथ रहे। इस अभियान में पुलिस ने पूछताछ के लिए इन गांवों के लगभग एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए राऊंड अप भी किया है। पुलिस के इस पुलिस अभियान में सीआईए इंचार्ज हरजीत सिंह, ईओ विंग के मनवीर सिंह, हरजिंदर सिंह, प्रेम सिंह, एसएचओ सदर बंगा रविंदर कुमार, एसआई सुरजीत कुमार आदि शामिल थे। डीएसपी बंगा ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है तथा कुछ अहम सुराग हाथ भी लगे हैं। आशा है कि हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

गांव छोडक़र गए लोगों पर खास नजर

पुलिसने अपने गांव साहलों स्कोहपुर में चलाए सर्च आप्रेशन में उन लोगों पर खास नजर रखी, जो हाल फिलहाल गांव छोडक़र गए हों। पुलिस हर घर में जाकर यह पूछताछ कर रही थी कि उनके कोई नौकर तो नहीं काम कर रहा या फिर कर रहा हो, जो कुछ महीने पहले काम छोड़ गया हो। ऐसी ही जानकारियां किराएदारों के बारे में भी पूछी गईं। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि गांव में पहले रहने वाले किसी व्यक्ति के पास अकेले रहने वाले इन बुजुर्गों के बारे में जानकारी हो, जो उसने अपने अन्य साथियों को बताकर इन घटनाओं को अंजाम दिया हो।

दोनों हत्या के मामलों में हैं कई सामान्यताएं

थानाबंगा के गांवों साहलों स्कोहपुर में पिछले डेढ़ महीने में घर में अकेले रहने वाले दो बुजुर्गों की हत्याओं में काफी समानता है। दोनों ही बुजुर्ग घर में अकेले रहते थे तथा दोनों के ही हाथ बांध कर उनकी हत्या की गई। दोनों के ही घर से कीमती सामान लूट