पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंडी क्षेत्र में 220 ट्यूबवेल जल्द होंगे चालू : सिंचाई मंत्री

कंडी क्षेत्र में 220 ट्यूबवेल जल्द होंगे चालू : सिंचाई मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नवांशहर/बलाचौर

सिंचाईमंत्रीशरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कंडी इलाके में पानी की समस्या हल करने के लिए जल्द ही 280 गहरे ट्यूबवेल लगाए जाएंगे, जिनमें से 220 जल्द ही काम करना भी शुरू कर देंगे।

वह गांव मालेवाल में ब्रह्म सरूप धाम सरोवर के निर्माण नवीनीकरन संबंधी वेदांत अचार्य स्वामी चेतना नंद भूरी वालों की तरफ से रखे गए एक कार्यक्रम के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरे कंडी क्षेत्र में करीब 2 लाख हेक्टेयर जमीन टयूबवेलों की सिंचाई पर निर्भर होने के कारण, पंजाब सरकार की तरफ से 280 टयूबवेल लगाने की 130 करोड़ रुपए की विशेष कार्य योजना बनाई गई थी जो 220 टयूबवेलों का काम मुकम्मल होने के साथ जल्द ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने कंडी के ट्यूबवेलों के बिल माफ करने संबंधी किए सरकार के वायदे को भी जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने गांव मालेवाल में भी सिंचाई की जरूरत संबंधी पवित्र सरोवर में जल की पूर्ति के लिए गांव में नया टयूबवेल लगाने का काम 30 नवंबर तक मुकम्मल कर देने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने भूरी वाले गरीबदासी समुदाय के महापुरुषों की ओर से कंडी के पिछड़े इलाके में करवाए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ की।

इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल ने इस दौरान जहां कंडी क्षेत्र में शिक्षा के प्रचार प्रसार में भूरी वाले सांप्रदाय के योगदान का जिक्र किया। कार्यक्रम के अंत में वेदांत अचार्य स्वामी चेतना नंद जी ने सिंचाई मंत्री चौधरी नंद लाल का धन्यवाद किया। इस मौके पर तीर्थ राम भूंबला, कोआप्रेटिव बैंक चेयरमैन अशोक कुमार, एमडी बलदेव सिंह चोपड़ा, इंजीनियर सुरदिंर सिंह ग्रेवाल मौजूद थे।

गांव मालेवाल में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों। (दाएं) कार्यक्रम में मौजूद संगत।