- Hindi News
- 55 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में डीसी से शिकायत
55 हजार रुपए की धोखाधड़ी के मामले में डीसी से शिकायत
गांवदुर्गापुरके एक व्यक्ति को वेस्टन यूनियन के जरिए भेजे गए 55 हजार रुपए कोई अन्य व्यक्ति द्वारा निकलवा लिए गए। परिवार की ओर से इस मामले में डीसी को शिकायत दी गई, जिसकी जांच पुलिस को सौंपी गई है। गांव दुर्गापुर निवासी सुरजीत कौर ने बताया कि उनका भाई इटली गया हुआ है तथा वहां से उसने वेस्टन यूनियन के जरिए उन्हें 55 हजार रुपए भेजे थे।
इस राशि को लेने के लिए उसका पति स्वर्ण कुमार 13 सितंबर को रात करीब 7.30 बजे वेस्टर्न यूनियन की एक ब्रांच में लगाया, तो वहां के कर्मचारी ने पासवर्ड मांगा। स्वर्ण कुमार ने पासवर्ड बताया, तो उक्त कर्मचारी ने कह दिया कि राशि चैक के जरिए मिलेगी, सो सुबह आईडी प्रूफ लेकर आना तथा चैक ले जाना। अगले दिन जब उसका पति उसका आईडी प्रफू पासवर्ड नंबर लेकर गया, तो कुछ समय बाद उसे बताया गया कि आप के तो रात को ही पैसे निकाल लिए गए है।
सुरजीत कौर का कहना है कि उनके आईडी प्रूफ के बिना किसी और ने उनके पैसे निकाल उनके साथ धोखा किया है। मामले की शिकायत उन्होंने डीसी के पास की, जो जांच पुलिस को सौंपी गई है।