- Hindi News
- दस ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
दस ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
नवांशहर | बंगापुलिस ने गश्त के दौरान गांव सकोहपुर निवासी एक युवक को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई जगीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को वह पुलिस के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गांव भरोमजारा के पास उन्हें एक युवक कमाम की ओर से आता दिखाई दिया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी युवक की पहचान अमृतपाल गांव सकोहपुर का रहने वाला है।