- Hindi News
- उच्ची पल्ली के श्री गुरूद्वारा से गोलक चोरी
उच्ची पल्ली के श्री गुरूद्वारा से गोलक चोरी
नवांशहर | गांवउच्ची पल्ली के श्री गुरु रविदास गुरुद्वारे से चोरों ने गोलक चुरा ली। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जीत राम ने बताया कि ग्रंथी बाबा हंस राम रोजाना की तरह बुधवार सुबह पाठ करने के लिए श्री गुरद्वारा साहिब में गए, तो उन्होंने देखा कि गोलक गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना प्रबंधक कमेटी सदस्यों गांव वालों को दी। तलाश करने पर यह गोलक महालों रोड से खेतों में पड़ी मिली, लेकिन उसमें से पैसे गायब थे। जीत राम के अनुसार गोलक में आठ-दस हजार के करीब नकदी होने का अनुमान है। इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।