ओजोन दिवस पर चार्ट मेकिंग मुकाबले
नवांशहर | सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) राहों में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। जिला साइंस सुपरवाइजर सुरिंदर पाल अग्निहोत्री की अगुवाई में प्रिंसिपल हरकंवलजीत कौर की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में लैक्चरर मीनाक्षी ने छात्राओं को विश्व ओजोन दिवस की महत्ता पर रोशनी डालते हुए बताया कि ओजोन परत एक ऐसी परत है जो सूरज की रोशनी में से आने वाली अल्ट्रा बैंगनी किरनों को जज्ब कर लेती हैं। अगर ओजोन परत हो तो धरती पर वातावरण जीव-जंतूओं पर जानलेवा असर पड़ सकता है। छात्रों के चार्ट मेकिंग भाषण मुकाबले करवाए गए। चार्ट मेकिंग मुकाबलों में 12वीं कक्षा की परमजीत कौर ने पहला, 9वीं कक्षा की अनुविंदर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में 10वीं कक्षा की गुरदीप कौर, कोमल, राजविंदर कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कमलजीत कौर गिल, गणित अध्यापिका संदीप कौर ने भी अपने विचार रखे। मंच का संचालन हरकमल कौर ने किया। विजेता बच्चों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया।