पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांझ केंद्र के इंचार्ज ने किया १४वीं बार रक्तदान

सांझ केंद्र के इंचार्ज ने किया १४वीं बार रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा | पुलिससांझ केंद्र बंगा के इंचार्ज एएसआई प्रह्लाद सिंह ने बुधवार को नवांशहर की ब्लड बैंक में रक्तदान किया। 14वीं बार रक्तदान करने वाले एएसआई प्रह्लाद सिंह पिछले पांच वर्षों से 1 जनवरी, 13 अप्रैल तथा 17 अप्रैल को रक्तदान करते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद तथा थैलेसीमिया के खिलाफ एक मूवमेंट बनाने के लिए वे रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले उन्होंने सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, उसे रक्त की जरूरत थी। डाॅक्टरों की सलाह पर उन्होंने रक्तदान किया। इसके बाद उन्होंने रक्तदान को जीवन का हिस्सा बना लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रक्तदान करने से घबराए नहीं बल्कि रक्तदान की मुहिम से जुड़े। सड़क हादसों में घायल लोगों थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान जरूर करना चाहिए।