नगर परिषद नहीं उठा रहा ठोस कदम
वर्षों से नई आबादी मोहल्ले में कूड़ा फेंकने का क्रम जारी
रेलवेस्टेशनके पास स्थित नई आबादी के आगे पिछले कई वर्षों से पड़े कूड़े के डंप से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन कूड़ा फेंकने वाले कर्मचारी आसपास के घरों में काम करने वाले लोग यहां कूड़़ा फैंकते हैं। जिसे कई वर्षो तक यहां से उठाया नहीं गया, जबकि इस रेलवे स्टेशन पर काफी मात्रा में लोगों का आना-जाना रहता है।
इसी मार्ग से पैदल गुजरकर आसपास के क्षेत्र की अधिकतर लोगों बच्चों का आना-जाना भी अधिक रहता है। 8-10 साल पहले कूड़े के ढेर इस स्थान पर नहीं लगाए जाते थे। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से कई बार इस संबंध में शिकायत भी की, मगर नतीजा वहीं का वहीं। लोगों ने कहा कि कूड़ा उठाए जाने से लंबे समय तक नई आबादी के पूरे क्षेत्र से कूड़े की बदबू नहीं जाती और लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
इसी जगह पर बरसात के मौसम में फिसलन जैसी स्थिति बने रहने सेे पैदल जाते लोग फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। तेज हवाएं चलने से यहीं कचरा क्षेत्र की नालियों में जमा हो जाता है। इससे क्षेत्र की सड़क पर पानी की निकासी रुक जाती है और पानी घंटों भरा रहता है। इसी मार्ग से गुजर कर नई दानामंडी, आंगनवाड़ी, पीरों के धार्मिक स्थान यहां दूर-दूर से लोग माथा टेकने आते हैं।
महिलाओं बच्चों को इस क्षेत्र से गुजरते समय बदबू के कारण मुँह ढक कर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र में रहने वाले सीस कौर, कमला बाली, लखबीर कौर, रेणू मिश्रा, परमजीत कौर, धर्मेन्द्र कमार, विक्की, भूपिंदर कुमार, हरमेश बीका आदि ने बताया कि क्षेत्र में कूड़े के ढेरों से बदबू उठती है। जब तेज हवा चलती है तो यही कूड़ा कचरा आसपास की दुकानों में उड़कर चला जाता है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से इस डंप को कहीं ओर ले जाने की मांग की है, ताकि उन्हें पेश रही समस्या से निजात मिल सके।
नवांशहर के रेलवे स्टेशन का सामने नई आबादी में लगे कूड़े के ढेर।
तत्काल सफाई करवाया जायगा
^कर्मचारियों की कमी छुट्टियां जाने के कारण सफाई करवाने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन शीघ्र ही यहां पर सफाई करवाकर लोगों को राहत दी जाएगी। करणसिंह, सेनेटरीइंस्पेक्टर, नगर परिषद नवांशहर
रेनू मिश्रा बलबीर कौर सीस कौर बीका धर्मेन्द्र कुमार कमला बाली रेशम कौर गुरमीत कौर