सैकड़ों परिवार पहंंुचे हवन-यज्ञ में
सतीमाताचोपड़ा परिवार कमेटी की ओर से बुधवार को पंडोरा मोहल्ला में चोपड़ा परिवारों का वार्षिक मेला आयोजित किया गया।
सती माता के मंदिर में देश के कोने कोने से चोपड़ा गोत्र के लोग माथा टेकने के लिए पहुंचे। मेले के दौरान सती माता मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक चोपड़ा एवं चेयरमैन प्रेम चोपड़ा की देखरेख में हवन करवाया गया, इसके लंगर का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन यज्ञ से हुई, जिसमें पं. अंबा दत्त कार्तिक कौशल ने माता मतीनी सती माता का पूजन करवा कर आहूतियां डलवाई। सारा दिन विभिन्न पकवानों का भंडारा चलता रहा तथा सतियों के स्थान पर संगत का माथा टेकने के लिए लाइनें लगी रही। कमेटी चेयरमैन प्रेम चोपड़ा प्रधान अशोक चोपड़ा विनोद चोपड़ा ने बताया कि इस जगह पर चोपड़ा परिवारों के नवविवाहित जोड़ों नवजात बच्चे का माथा टिकाने की प्रथा हैं। नवजन्मे बच्चे के मुंडन भी यहीं पर होते हैं।
इस मौके पर प्रधान अशोक चोपड़ा, कैशियर विशाल चोपड़ा, सेकेटरी महेश चोपड़ा, संजीव चोपड़ा संजू, विनोद चोपड़ा, दविंदर चोपड़ा (औड़), सुरिंदर चोपड़ा, राकेश चोपड़ा, राजिंदर चोपड़ा, दविंदर चोपड़ा, धरमिंदर चोपड़ा, दविंदर कौड़ा, रजिंदर सिंह चोपड़ा, कुलदीप चोपड़ा, राकेश चोपड़ा, अर्जुन चोपड़ा, दीपक चोपड़ा, राजीव चोपड़ा, हरीश चोपड़ा, प्रवेश चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
चोपड़ा परिवारों के मेले के देशभर से सैकड़ों चोपड़ा परिवार शािमल होकर शती माता मंदिर में हवन-यज्ञ में हिस्सा लिया।
मां की चौकी भी करवाई गई
सतीमाता चोपड़ा परिवार पंडोरा मोहल्ला के श्मशान घाट पर मंगलवार रात को मां की चौंकी लगाई गई, जिसमें स्नेही संकीर्तन मंडल ने मां की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का उदघाटन पूर्व नगर कौंसिल प्रधान राजिंदर चोपड़ा ने किया। इसके बाद स्नेही संकीर्तन मंदिर के अशोक पिंकी, सचिन स्नेही चरनजीत ने मां की महिमा का गुणगान कर सबको झूमने के लिए मजबूर कर दिया।