पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्विज मुकाबलों में आरके आर्य के बच्चों ने मनवाया लोहा

क्विज मुकाबलों में आरके आर्य के बच्चों ने मनवाया लोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | आरकेआर्य कॉलेज में बुधवार को ज्योग्राफी विभाग की ओर से क्विज मुकाबले करवाए गए। इसकी शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से की गई। मंच का संचालन करते हुए डॉ. रेणू कारा ने बच्चों द्वारा प्रिंसीपल एसके बारिया का स्वागत कर किया। प्रिंसीपल ने छात्रों को हर क्षेत्र मे भाग लेने पर जोर दिया।

ज्योग्राफी विभाग की प्रोफेसर मृदृला कालिया ने चारों टीमों को क्विज मुकाबले के नियमों की जानकारी दी। जज की भूमिका में प्रोफेसर अबिंका रेणू कारा ने बखूबी निभाई। टीम बी में में विकरम, जसविंदर, हरमपरीत ने पहला, टीम डी में नवीन, नैंसी, दिनेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसीपल ने विजेता बच्चों को सम्मानित कर बधाई दी। मौके पर प्रो. एसके पुरी, प्रो. अमरजीत सिंह गिल, डा. संजीव डाबर कालेज स्टाफ बच्चे मौजूद रहे।