पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीबी सेंटर में परमानेंट डाॅक्टर लगाने की मांग

टीबी सेंटर में परमानेंट डाॅक्टर लगाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाचौरमेंपुराने सिविल अस्पताल में चल रहे टी.बी सेंटर में डाक्टर की पक्के तौर पर नियुक्ति करवाने की मांग को लेकर मंच की ओर से एक मांग पत्र मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. धर्मपाल को सौंपा गया।

मांग पत्र संबंधी जानकारी देते हुए मंच की प्रदेश प्रधान बीबी गुरबख्श कौर संघा ने बताया कि बलाचौर के पुराने सिविल अस्पताल में टी.बी सैंटर चल रहा है तथा इस सेंटर से दवा लेने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक है। लेकिन इस सैंटर में डाक्टर की नियुक्ति पक्के तौर पर होने के चलते मरीजों को दवाई लेने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि अगर सेहत विभाग उक्त टी.बी सैंटर को पुराने अस्पताल से बदल देते है,ं तो बहुत सारे मरीज दवाई से वंचित रह जाएंगे तथा मौत दर में बढ़ौतरी हो सकती है। इसलिए उन्होंने सिविल सर्जन से मांग की है कि उक्त सैंटर में टी.बी के डाक्टर की पक्के तौर पर नियुक्ति करवाई जाए।

संघा ने कहा कि अगर उनकी मांग मानी गई तो वह आने वाले समय में संघर्ष करेंगे। बता दें कि बलाचौर का पुराना सिविल अस्पताल बस स्टैंंड के पास ही है, जबकि नए अस्पताल की इमारत गांव सियाना में है, जहां जाने के लिए लोगों को परेशानी होती है। इस मौके पर मंच की जिला प्रधान बलवीर कौर, सुदेश शर्मा, जसवीन कौर, हरबंस कौर, रुपिंदर पाल कौर, जसबीर दीप आिद उपस्थित थे।