पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों की सेवा ही असली सेवा : शिखा

जरूरतमंदों की सेवा ही असली सेवा : शिखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकानूनीसेवा अथार्टी की सेकेटरी एवं सीजेएम शिखा गोयल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही असली सेवा है।

वह गुरुद्वारा श्री झंडा जी साहिब खटकड़ कलां में मुख्य सेवादार बाबा बरजिंदर सिंह सेवादार बाबा जसदीप सिंह के सहयोग से लगाए गए मुफ्त मेडिकल चैकअप कैंप के उदघाटन के उपरांत बोल रही थीं। पैरा लीगल वालंटियर मनप्रीत सिंह काहमा ध्रुवजीत सिंह के प्रयासों से लगाए गए इस कैंप में चैकअप करवाने वाले लोगों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।

शिखा गोयल ने कहा कि हमारे सभी धार्मिक ग्रंथों ने नि-स्वार्थ पीड़ित मानवता की भलाई करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जरूरत है कि हम अपने धार्मिक ग्रंथों से प्रेरणा लेकर पीड़ित जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए आगे आएं। इस मौके पर उन्होंने मुफ्त कानूनी सेवाओं के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया तथा सरकार की इस स्कीम का लाभ उठाने का आह्वान किया। मौके पर सुलखण शर्मा, मानवाधिकार कार्यकर्ता वासदेव परदेसी, डाक्टर शुभकामना, हरजिंदर सिंह, युवराज सिंह, जगरूप सिंह, गुरप्रीत कौर, बिमला देवी, युवराज सिंह, मनप्रीत सिंह, जैसमीन आदि मौजूद थे।

प्रकाश माडल स्कूल में बुधवार को सांझ केंद्र की ओर से आयोजि