पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाली समय में विद्यार्थी ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें: सुखराज

खाली समय में विद्यार्थी ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ें: सुखराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहोंरोडस्थित प्रकाश माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को सांझ केंद्र की ओर से एक सेमिनार किया गया। सेमिनार में विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने और ट्रेफिक नियमों की पालना संबंधी जानकारियां दी गईं। इस मौके पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सुखराज सिंह झंड ने विद्यार्थियों को नशे की बुराइयों तथा नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे नौजवान पीढ़ी को दीमक की तरह खत्म करता जा रहा है तथा अगर इसे समय रहते रोका गया तो उसके परिणाम घातक हो सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खाली समय में खेलों अन्य रोचक ज्ञानवर्धक किताबों को पढ़ने में लगाने के लिए कहा। इस दौरान समाज सेवक दर्शन सिंह दर्दी ने अपनी कविता से विद्यार्थियों को शिक्षाप्रद संदेश दिया। सेमिनार के दौरान हैड कांस्टेबल कृष्ण सिंह हैड कांस्टेबल जगदीश राय ने विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं को बताया कि अगर उनको रास्ते में कोई तंग करता है या कोई घर पर गलत फोन आता है तो उसकी जानकारी सांझ केंद्र में तुरंत दी जाए।

उन्होंने इस भागम-भाग जैसी लाइफ में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों संबंधी भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मंच का संचालन सुरिंदर कौर ने किया। तेजिंदर कौर, सुरिंदर कौर, सरोज बाला, सीमा, शीतल सिंह, वेद प्रकाश सहित हरजाप सिंह, जगदीश राए, संदीप कुमार, तरसेम लाल, मनमोहन सिंह गुलाटी, गोल्डी विरदी, चरन दास, लेडी कांस्टेबल किरनदीप, रीना रानी, हरजिंदर सिंह काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रकाश माडल स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कृष्ण सिंह।

प्रकाश माडल स्कूल में बुधवार को सांझ केंद्र की ओर से आयोजित सेमिनार में वाइस प्रिंसिपल का लेक्चर को ध्यान से सुनते हुए विद्यार्थी। -भास्कर