पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के चलते 6 डिग्री गिरा तापमान, अचानक बढ़ी ठंड

बारिश के चलते 6 डिग्री गिरा तापमान, अचानक बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | नवांशहर

शनिवारकोशुरू हुई बारिश रविवार रात करीब 2 बजे तक जारी रही, जिसके चलते मौसम पहले के मुकाबले और ठंडा हो गया है। इस कारण तापमान 6 डिग्री गिर गया। रविवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज था। सर्दी से बचने के लिए लोग दिन भर घरों दुकानों में दुबके देखे गए।

यही नहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बारिश होने की उम्मीद है। जिसके चलते पारा और गिरने की संभावना है। रविवार को कपड़ों की दुकानों पर लोग कपड़े खरीदते पसंद करते नजर आए। उधर, जिला कृषि अधिकारी डा. भजन सिंह ने बात करने पर बताया कि बारिश गेहूं और दालों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद है।

‘बेसहारा लोग ले सकते हैं रैन बसेरा में शरण’

सर्दीके मौसम में बेसहारा लोगों के लिए ठंड भरी रात खुले आसमां में गुजारना मुश्किल होता है। जिसके चलते नगर कौंसिल की ओर से पंडोरा मोहल्ला स्थित एमसी पार्क में रैन बसेरा बनाया गया है। शनिवार शाम के समय एसडीएम जीवन जगजोत ने नगर कौंसिल के रैन बसेरा का दौरा किया और एमसी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्दी के मौसम में बेसहारा लोगों को रात काटने के लिए रैन बसेरे में प्रबंध किए जाएं।

बारिश के चलते कोठी रोड की कई दुकानों में घुसा पानी

शनिवारको हुई बारिश से कोठी रोड की कई दुकानों में पानी घुस गया। न्यू जुलका इंटरप्राइजेज के मुकंद हरि जुल्का, कोठी रोड पर ही कपड़े की दुकान करने वाले नरेश चोपड़ा वीके शू स्टोर के विजय कुमार ने बताया कि अक्सर बरसात के दिनों में पानी के दुकानों में घुसने का खतरा रहता है तथा वह इसके बचाव के लिए भी इंतजाम करके रखते हैं। बरसात के दिनों पानी को रोकने के लिए वह रात को दुकान के आगे बोरियां लगा जाते हैं, लेकिन सर्दियों में पहले कभी रात को इतनी बारिश नहीं हुई। दुकानदारों ने बताया कि बारिश का पानी दुकानों के अंदर भले ही कम गया हो, लेकिन इससे नीचे पड़े सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि नुुकसान का सही अंदाजा सोमवार को दुकानों के खोले जाने के बाद ही पता चल पाएगा।

नवांशहर में एक दुकान पर गर्म कपड़े खरीदे लोग। -भास्कर