- Hindi News
- गन्ने की घटी कीमत बढ़ सकती है : रंजीत झिंगड़
गन्ने की घटी कीमत बढ़ सकती है : रंजीत झिंगड़
सीओ-0238 की कीमत में की गई थी 10 रुपए की कमी
भास्करन्यूज | नवांशहर
नवांशहरशुगर मिल के चेयरमैन रंजीत सिंह झिंगड़ ने कहा कि केन कमीशन गन्ने की किस्म सीओ-0238 की कीमत में की गई 10 रुपए की कमी पर विचार कर रहा है। हो सकता है कि इसके दाम फिर से 295 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित होंगे।
बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से एक पत्र जारी करके गन्ने की किस्म सीओ-0238 को बढिय़ा क्वालिटी से मिडिल क्वालिटी में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि मिलों की ओर से इस किस्म को बढिय़ा क्वालिटी के गन्ने के तौर पर बाउंड किया हुआ है। बढिय़ा क्वालिटी के गन्ने की कीमत 295 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि मिडिल क्वालिटी के गन्ने की कीमत 285 रुपए प्रति क्विंटल है। इस तरह से सीओ-0238 किस्म के गन्ने की खेती करने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 10 रुपए का नुकसान होगा।
झिंगड़ ने बताया कि नवांशहर शुगर मिल ने सीओ-0238 किस्म के गन्ने को ही अधिक बाउंड किया है और अगर इस किस्म का गन्ना 2२ लाख क्विंटल नवांशहर में आना हो तो अकेले नवांशहर क्षेत्र के किसानों को ही सवा 2 करोड़ की खरीद का नुकसान होगा।
उन्होंने सरकार से मांग की थी कि गन्ने की इस किस्म को बढिय़ा क्वालिटी का गन्ना माना जाए, ताकि किसानों को नुकसान से बचाया जा सके। भास्कर से बातचीत में रंजीत सिंह झिंगड़ ने बताया कि केन कमीशन कोआपरेटिव फाइनांस कमीशन ने किसानों की मांग को सहानुभूति के साथ सुना है तथा अब उम्मीद है कि इस सप्ताह ही गन्ने की किस्म सीओ-0238 के दाम फिर से 295 रुपए प्रति क्विंटल कर दिए जाएं।