- Hindi News
- केसी स्कूल : ‘अराउंड वर्ल्ड थीम’ में बच्चों ने दिखाई दुनिया
केसी स्कूल : ‘अराउंड वर्ल्ड थीम’ में बच्चों ने दिखाई दुनिया
करियामरोडस्थित केसी पब्लिक स्कूल के 14वें वार्षिक समारोह में भिन्न-भिन्न देशों के सभ्याचार की झलक देखने को मिली।
अराऊंड वर्ल्ड थीम के तहत करवाए गए इस वार्षिक उत्सव के दौरान सच में बच्चों ने उपस्थित लोगों को कई देशों की वेशभूषा और संस्कृति से अवगत करवाया। अब्रेयिन नाइट डांस, सूफियाना डांस, ब्राजिलियन, सिंडरेला, गगंम, स्पेन का फिल्मेनको डांस, चीनी डांस आदि के साथ साथ हिमाचली डांस पंजाबी गिद्दा भंगड़ा भी इस कार्यक्रम का आकर्षण रहे। विद्यार्थी अपनी अदाओं से अभिवावकों का मन जीतने में हर तरह से कामयाब नजर आए। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान रिटा. कर्नल एसएस मिन्हास रहे, जबकि केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गांधी वाइस चेयरमैन हितेश गांधी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन ज्योति प्रज्जवित करने के साथ हुआ, जिसके बच्चों ने गीत संगीत के कार्यक्रम से खूब समां बांधा। रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत में धार्मिक गीत गोबिंद बोलो हरी गोपाल बोलो से हुई, इसके बाद सूफियाना गीत ख्बाजा मेंरे ख्वाजा..., पेश किया गया। दुनिया के सभ्याचार को दर्शाते हुए सबसे पहले यूएई का अब्रेयिन डांस, भारतीय कठपुतली शौ में प्रेम ताल पे नच्च गई में तो.., ने खूब आनंद दिया, जबकि ब्राजील का रिंग डांस बाका बाका गीत पर ब्राजील डांस हुआ। इस दौरान सिंड्रेरिला इंगलिश प्ले स्टोरी ऑफ हिडन प्रिंसैस खेला गया स्पेन का फिल्मेनको डांस, चाइनी धूनों पर मस्ती, जंगली जानवरों को बचाने का संदेश देता गीत प्यार से हमको जीने दो.., तथा साऊथ अफ्रीका का हिप्प हॉप फनी डांस किया गया। न्यूयार्क का लिरिक स्वाग डांस किया गया। इसके बाद मीडिया की समाज में भूमिका पर फन्नी सिंह कॉमेडी खेली गई। अंत में पंजाब की आन शान भंगड़ा, गिद्घा डाल कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रिंसिपल सपूर्णा सैनी ने रिपोर्ट के जरिए एकेडमिक, स्पोर्ट्स अन्य एक्टिविटीज में उपलब्धियों के बारे विस्तार से बताया। केसी ग्रुप के चेयरमैन प्रेम पाल गंाधी ने कहा कि केसी ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के उज्जवल विकास के लिए दिन प्रतिदिन प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा का विस्तार और ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिक्षित करना उनकी संस्था का प्रमुख उद्देश्य रहा है। ग्रुप सीईओ जेएस बल्ल ने सभी का आभार जताया। मंच संचालन छात्रा अक्षिमा, मानसी, कृतिका, र