पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी दाना मंडी सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

पुरानी दाना मंडी सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपद्वाराशहर की सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है, मगर पुरानी दाना मंडी के रोड पर दुकानें करने वाले दुकानदार पिछले कई साल से सडक़ बनने के इंतजार में हैं। इस क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शहर के हीरां जटटा मोहल्ले, बंगा मार्ग पर गुरु तेग बहादुर नगर, इसी के साथ डिस्पोजल को जाती सडक़ केसी होटल के साथ गुजरती सडक़ पर कंकरीट तारकोल से मार्ग बनाया गया है। मगर इस मार्ग पर पैचवर्क भी करवाना नगर परिषद ने उचित नहीं समझा। पुरानी दाना मंडी को जाती सडक़ में पड़े बड़े-बड़े गड्ढों से दुकानदार राहगीर विभिन्न परेशानियों से रोजाना दो-चार होते हैं। इन गड्ढों से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालक अपना संतुलन खो बैठते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इस सडक़ के निर्माण के लिए मार्केट एसोसिएशन काफी बार नप प्रशासन से गुहार लगा चुकी है, लेकिन समस्या के निदान के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए। क्षेत्रवासी अनिल गाबा, प्रदीप भुच्चर, तेजिंदर गुलाटी, रमन खोसला रोमी, जतिन्दर नारंग, जत्थेदार महिंदर सिंह बजाज, मूलराज दीवान, मनोहर लाल, रमेश बजाज, राज कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह आदि ने कहा कि इस मार्ग से भारी वाहनों का आना-जाना अधिक मात्रा में रहता है। जिसके चलते समस्या ओर गंभीर हो जाती है। ट्रकों में सामान लोड करने उतारने, अंदरूनी पुरानी दाना में जाने के लिए इसी सडक़ को प्रयोग में लाया जाना पुरानी दाना की बाहरी साइड में जाने के लिए भी इसी सडक़ से होकर गुजरा जाता है। लोगों ने कहा कि इस सडक़ पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की दुकानें स्थित हैं, मगर किसी ने भी इस सडक़ के निर्माण की तरफ ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस सडक़ का अगर निर्माण नहीं करवाया जा सकता तो पैचवर्क करवाकर लोगों को कुछ राहत तो दी जा सकती है। इस समस्या के हल के लिए जब वे नगर परिषद कार्यालय में जाकर अधिकारियों से मिलते हैं तो अधिकारियों की ओर से फंड होने का दुखड़ा रोया जाता है। फंड आते ही समस्याओं के हल की बात भी कही जाती है, लेकिन वर्षों बीत गए फंडों के इंतजार में, लेकिन अब उन्हें लगने लगा है कि नप प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। लोगों ने नगर परिषद से मार्ग की दशा दुरुस्त करवाने की मांग की है। नगर कौंसिल के एएमई कुलदीप अग्रवाल का कहना है कि जिन सडक़ों के टैंडर लगे हुए हैं केवल उन्हीं का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है