- Hindi News
- मांगों को लेकर संघर्ष कमेटी ने फूंका सरकार का पुतला
मांगों को लेकर संघर्ष कमेटी ने फूंका सरकार का पुतला
नवांशहर | पंजाबएंड यूटी संघर्ष कमेटी की ओर से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मुलाजिम संर्घष कमेटी के जिला कन्वीनर कुलदीप सिंह दोसांझ ने कहा पंजाब सरकार कर्मचारियों की मानी गई मांगों को ही पूरा नहीं कर रही। इस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों में महंगाई की किश्तों को जल्द लागू करवाना, छटे पे कमिशन को लागू करवाना, पे कमिशन का गठन कर 15 प्रतिशत की अंतरिम राहत देना, 50 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, 25 प्रतिशत डाक्टरी सहायता, एसीपी स्कीम का लाभ, कंट्रीब्यूट्ररी पैंशन बंद कर पुरानी पैंशन प्रणाली जारी करना, रेगुलर भर्ती कर निजीकरम को बंद किया जाए तथा कर्मचारियों पर बनाए झूठे केस वापिस लेना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हालत ऐसी हो गई है कि कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए भी कई बार संघर्ष करना पड़ता है। इस मौके पर जसबीर सिंह मौरों, जागीरी राम, सुखराम, सतीश कुमार, भजन दास, सुरेश शर्मा, सुरिंदरपाल नाई मजारा, शंकर दास आदि मौजूद रहे।
पंजाब एंड यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी के वर्कर मांगों को लेकर चंडीगढ़ चौक पर सरकार का पुतला जलाते हुए।