- Hindi News
- भाजपा जिला लीगल सैल ने वकीलों को बनाया पार्टी मेंबर
भाजपा जिला लीगल सैल ने वकीलों को बनाया पार्टी मेंबर
भारतीयजनता युवा मोर्चा एवं जिला लीगल सैल की ओर से सोमवार को मेंबरशिप अभियान के तहत बैठकें की गईं। युवा मोर्चा की ओर से लड़ोइयां मोहल्ला में मेंबरशिप ड्राइव चलाई गई, जबकि भाजपा लीगल सैल ने कचहरी में काउंटर लगाकर वकीलों की मेंबरशिप की। युवा मोर्चा की बैठक में पंजाब प्रभारी नरिंदर अत्री मेंबरशिप पंजाब के इंचार्ज शुभवीर राजन विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में नरिंदर अत्री एवं शुभवीर ने कहा कि पार्टी की ओर से शुरू किए गए मेंबरशिप अभियान के तहत युवा मोर्चा की टीम हर गांव में बूथ स्तर पर जाकर मेंबरशिप करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से भले ही पंजाब में 21 लाख की मेंबरशिप का लक्ष्य रखा गया हो लेकिन जिस हिसाब में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, उससे लगता है कि मेंबरशिप का आंकड़ा 21 लाख से बहुत ऊपर जाएगा। इस दौरान भाजयुमो के मेंबरशिप इंचार्ज सतनाम सिंह सत्ता, जिला प्रधान संजीव राणा, वाइस प्रधान कर्ण लड़ोइया माधव भारद्वाज ने कहा कि मेंबरशिप के लिए जल्द ही कालेजों के बाहर काउंटर लगाए जाएंगे। इस मौके पर भाजयुमो पंजाब के वाइस प्रधान भानु प्रताप राणा, अजय कटारिया, बैनी चौधरी, युवा मोर्चा मंडल प्रधान सुनील मैहन, नवदीप सिंह, रिक्की घई, संदीप लड़ोइया, राकेश राणा, नरेश कुमार, नीरज सादड़ा आदि उपिस्थत थे।
उधर भाजपा लीगल सैल की ओर से भी सोमवार को जिला कचहरी में मेंबरशिप अभियान चलाया। इस दौरान जिला प्रधान संजीव भारद्वाज, मंडल प्रधान एडवोकेट विकास नारद एवं भाजपा लीगल सेल के कनवीनर एडवोकेट धीरज सहजपाल, मंडल जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने बताया कि जिले में सभी सेलों, मोर्चों प्रकोष्ठों को मेंबरशिप के लिए संयुक्त रूप से अलग अलग रूप से अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में मेंबरशिप का अधिकतर काम 31 दिसंबर तक निपटा लिया जाएगा।
बैठक उपरांत मोर्चा पदाधिाकारियों के साथ नरिंदर अत्री एवं मेंबरशिप इंचार्ज शुभवीर राजन अन्य। भास्कर
भाजपा जिला लीगल सेल की ओर से चलाए गए मेंबरशिप अभियान के तहत कचहरी में मौजूद भाजपा नेता।