पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दशक से सुविधाओं को तरस रहे त्रिवेणी मोहल्ले के बाशिंदे

तीन दशक से सुविधाओं को तरस रहे त्रिवेणी मोहल्ले के बाशिंदे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूसापुररोड पर स्थित त्रिवेणी मोहल्ले की गली नंबर एक की सड़क का निर्माण नहीं होने से से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में लोगों का इस मार्ग से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि उन्हें इस कालोनी को बसे करीब 25-30 सालों से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन इस कालोनी को मूलभुत सुविधाएं नसीब नहीं हो पाईं।

मोहल्ले में रहने वाले राकेश कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, गगनदीप, परविंदर, सोहन लाल, परमजीत कौर, कुलदीप, विवेक कुमार, संजीव कुमार, विनोद, संदीप आदि ने बताया कि पिछले कुछ सालों से गली में सीवरेज वाटर सप्लाई का काम करवाने के बाद मार्ग में निर्माण कार्य आज तक नहीं हुआ है।

कुछ साल पहले इसी गली के आगे से गुजरते मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू हुआ तो लोगों के दिलों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा परंतु इस गली को आज तक बनाकर ब्रांच गलियों को बनाने के काम को अधूरा छोड़ दिया गया। इससे लोगों के मन में प्रशासन के प्रति रोष है। उन्होंने प्रशासन पूर्व पाषर्द पर सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि सड़क पर बरसात के मौसम में फिसलन से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। मार्ग से गुजरते समय बच्चे बुजुर्ग कई बार गिरने से चोटिल हो चुके हैं।

लोगों ने कहा कि इस कालोनी में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था भी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं करवाई गई है। इससे समस्या और गंभीर हो जाती है। रात के समय किसी स्थान पर आना-जाना भी कठिन हो जाता है। लोगों ने कहा कि खुद के लिए आशियाने तो बनाए मगर प्रशासन की बेरुखी के चलते सुविधाओं का अभाव खलता है। कालोनी के आसपास खाली प्लाट होने के कारण बरसात के मौसम में जीव-जंतुओं के निकलने का भय हर समय बना रहता है। पहले भी कई बार सांप निकल चुके हैं। इससे छोटे बच्चों का घर से निकलने का भी डर रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की सभी समस्याओं को शीघ्र हल करवाया जाए।

^इस मार्ग का प्रोपोजल बना एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। नगर परिषद के पास फंडों की कमी के चलते विकास कार्यों में देरी हो रही है। आने वाले समय में पहल के आधार पर विकास कार्य करवा दिए जाएंगे। कुलदीपअग्रवाल, एएमई,नगर परिषद नवांशहर।

नवांशहर के त्रिवेणी मोहल्ले की गली नंबर एक की सडक़ की दयनीय हालत।

अनदेखी