- Hindi News
- बच्चों से पूछा खाना कैसा मिलता है, मैथ के सवाल भी हल करवाकर देखे
बच्चों से पूछा खाना कैसा मिलता है, मैथ के सवाल भी हल करवाकर देखे
एसडीएमजीवन जगजोत कौर ने सोमवार को गांव बरनाला कलां के आंगनबाड़ी सेंटर प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल आंगनवाड़ी सेंटर की हाजरी चेक की तथा बच्चों से भी सवाल जबाव किए। बच्चों के ज्ञान को परखने के लिए उन्होंने आंगनवाड़ी सेंटर बरनाला स्कूल में बच्चों से एक घंटे तक बातचीत भी की। इस दौरान आंगनवाड़ी सेंटर में पूरा स्टाफ हाजिर पाया गया, जबकि प्राइमरी स्कूल बरनाला में दो अध्यापक छुट्टी पर थे।
सोमवार सुबह 10 बजे के करीब एसडीएम जीवनजगजोत कौर बिना किसी पूर्व सूचना के बरनाला कलां के स्कूलों में पहुंची। स्कूल पहुंचते ही उन्होंने हाजरी को चैक की तो उस समय अध्यापक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे एसडीएम ने प्राइमरी स्कूल में हाजरी रजिसटर की जांच की। प्राइमरी स्कूल में दो अध्यापक छुट्टी पर पाए गए। वहां पर बच्चों से बातचीत करने के बाद वह गांव बरनाला के आगनवाड़ी सैटर पहुंची, जहां पर उन्होंने हाजरी चैक करने के बाद बच्चों को मिलने वाले खाने की भी जांच की। एक क्लास में उन्होँने विद्यार्थियो से मैथ के सवाल भी हल करवाकर देखे और बच्चों से यह भी पूछा कि स्कूल में आपका खाना कैसा मिलता है।
उन्होंने विद्यार्थियो को अपनी मंजिल प्राप्त करने के लिए मजबूत आत्मविश्वास बनाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम जीवन जगजोत कौर ने क्लास लेने के बाद स्कूल को शौचालयों, स्कूल की साफ-सफाई, स्कूल में लगाए गए पौधों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तहसील के स्कूलों में उनका छापामारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एसडीएम ने सोमवार को आंगनबाड़ी सेंटर और स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टरी भी चैक किया।