पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपने साथ पारिवारिक मेंबरों के लिए भी टिकट चाह रहे कई कांग्रेसी नेता

अपने साथ पारिवारिक मेंबरों के लिए भी टिकट चाह रहे कई कांग्रेसी नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल चुनावों को लेकर कांग्रेस की टिकट हासिल करने के लिए नेता अभी से सक्रिय हो गए हैं। कई नेता अपने साथ-साथ अपने रिश्तेदारों के लिए भी टिकट चाह रहे हैं लेकिन इस पूरे मामले में कांग्रेस की स्थिति अजीब है। कई नेताओं को दो-दो टिकटें पार्टी खुद देना चाहती है। क्योंकि एक दो वार्ड ऐसे हैं, जहां पर सशक्त उम्मीदवार ही उसी परिवार से हैं तो कई मामलों में वह दो टिकटें देने का फार्मूला अपनाना चाहती है। दो टिकटें चाहने वाले या ऐसे दावेदारों में नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान ललित मोहन पाठक, विनोद कुमार पिंका, चेतराम रतन, बलविंदर कुमार कमलजीत शामिल हैं।

पंजाब कांग्रेस के महासचिव कुलदीप सिंह राणा कहते हैं कि पार्टी में टिकट को लेकर कोई लड़ाई नहीं है। उम्मीदवार के जीतने की संभावना को ही पहल दी जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार या उसका रिश्तेदार दो वार्ड जीत सकता हो तो टिकट देने की कोई रोक नहीं है, लेकिन टिकट सिर्फ इस लिए भी नहीं दी जाएगी, कि वह फलां उम्मीदवार या नेता का रिश्तेदार है।

कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस नेता कमलजीत के वार्ड का भी है। कांग्रेस में उनकी टिकट तय मानी जा रही है, जबकि उनके साथ साथ उनके परिवार से भी चुनाव लड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

निवर्तमान पार्षद बलविंदर कुमार अपनी प|ी को वार्ड नंबर एक से खड़ा करना चाहते हैं, जबकि वार्ड नंबर दो से पार्टी एक धड़ा उन्हीं के पिता मास्टर हेमराज या फिर खुद बलविंदर कुमार को ही टिकट देने पर विचार कर रहा है।

पूर्व पार्षद विनोद कुमार पिंका खुद बीसी रिजर्व वार्ड 11 से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि अपने छोटे भाई प्रदीप चांदला के लिए वार्ड नंबर पांच से टिकट चाहते हैं। प्रदीप चांदला ने प्रस्तावित वार्ड नंबर 5 से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

पूर्व पार्षद चेतराम रतन खुद वार्ड 14 के साथ अपने साथ अपनी प|ी के लिए प्रस्तावित वार्डबंदी के वार्ड नंबर 13 14 से टिकट चाहते हैं। उनका वार्ड कई हिस्सों में बंट गया है। वार्ड 13 एससी महिला रिजर्व है। वहां से वह अपनी प|ी के लिए टिकट चाहते हैं।

नप के पूर्व प्रधान पार्षद ललित मोहन पाठक अपने साथ प|ी रितु पाठक को भी चुनाव लड़वाना चाहते हैं। उनके परिवार के लिए वार्ड नंबर 8 सेफ माना जा रहा है। वार्ड में थोड़े से भी बदलाव की सूरत में इसके साथ साथ एक और वार्ड से भी लड़ना चाहते हैं।