सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
नवांशहर |गांव आंसरोंरैल माजरा के बीच हुए सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। थाना काठगढ़ पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव रैलमाजरा वासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मंगल सिंह उर्फ मंगू बाइक पर आंसरों से गांव की तरफ जा रहा था। रोपड़ की तरफ से रहे अनजान वाहन ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके चलते मंगल सिंह के गंभीर चोटें आईं। उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल रोपड़ ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई।