- Hindi News
- संगत दर्शन में आज सुनी जाएंगी जनसमस्याएं
संगत दर्शन में आज सुनी जाएंगी जनसमस्याएं
नवांशहर | डीसीआनंदिता मित्रा ने बताया कि हर महीने के दूसरे मंगलवार को आयोजित होने वाला संगत दर्शन कार्यक्रम 9 दिसंबर को होगा। संगत दर्शन में जिले के लोग अपनी शिकायतें/ मुश्किलें सादे कागज पर लिख कर या टाइप करके ला सकते हैं। उन्होंने जिले के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे संगत दर्शन कार्यक्रम में मौजूद रहें ताकि लोगों को कोई दिक्कत पेश आए।