पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘साइंस मुकाबले को लेकर स्टूडेंट्स को तैयार करें टीचर’

‘साइंस मुकाबले को लेकर स्टूडेंट्स को तैयार करें टीचर’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | डीईओदिनेश कुमार ने जिले के स्कूल प्रमुखों को राज्य साइंस शिक्षा संस्था पंजाब की ओर से 18 जनवरी 2015 को 8वीं 10वीं कलास के विद्यार्थियों की ली जाने वाली पंजाब राज निपुनता खोज परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करके इस परीक्षा में भाग लेना यकीनी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्कूल मुखी अपने-अपने स्कूल के 8वीं 10वीं के कम से कम 10 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेने के लिए जरूर तैयार करें। इस संबंधी फार्म हिदायतें स्कूल मुखियों को भेज दी गई हैं स्कूल मुखी यह यकीनी बनाएं कि यह फार्म 20 दिसंबर तक सही तरीके से भरकर जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करवाएं। जिला शिक्षा अफसर ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार किया जाए।