- Hindi News
- जेहड़ा वी लीडर अगली बैठक आया शकैत हाईकमान नूं कीती जावेगी: हैनरी
जेहड़ा वी लीडर अगली बैठक आया शकैत हाईकमान नूं कीती जावेगी: हैनरी
बोले- अकाली-भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी
भास्करन्यूज |नवांशहर
जिलाकांग्रेस कमेटी की बुधवार को विद्यावती भवन में हुई बैठक में जिले के कई बड़े नेता शामिल नहीं हुए। जिले के दोनों विधायक तिरलोचन सिंह सूंढ, गुरइकबाल कौर बबली और पूर्व कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक लगातार दो बैठकों में शामिल नहीं हुए हैं, जबकि पिछली बैठक में गुटबाजी भुलाकर बैठक में पहुंचे सतबीर सिंह पल्ली झिक्की, विपन तनेजा और राजविंदर लक्की भी बुधवार की बैठक में नजर नहीं आए।
बैठक में पिछली बार से कम हाजरी पर जिला प्रभारी अवतार सिंह हैनरी नेताओं से नाराज दिखे। उन्होंने ऐसी ही वजहों को पार्टी की विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हार का कारण बताया। अकाली-भाजपा पर निशाना साधने हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर पंजाब को पिछले आठ साल से लूट रही हैं और लूट के माल को बांटने को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया है। पंजाब का हर वर्ग आज अकाली-भाजपा सरकार से दुखी है। डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद किसानों को धान की पेमेंट नहीं हो पाई है। जबकि केंद्र में भी अकाली-भाजपा की ही सरकार है। लोगों को रेत-बजरी मिल नहीं रही, लेकिन शराब के ठेके हर गांव हर शहर में जगह-जगह खोले जा रहे हैं। उन्होंने वर्करों से पार्टी के मेंबरशिप अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। हैनरी ने बैठकों में आने वाले नेताओं को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो पार्टी की लगातार तीन बैठकों में नहीं आएंगे, उनके बारे में वह लिखित में हाईकमान को जानकारी देंगे। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी कुलदीप राणा, सेक्रेटरी सुरजीत सिंह सोयता, नमीषा मेहता, जिला प्रधान धर्मपाल बंगड़, ब्लाक प्रधान सतीश राणा, पूर्व कौंसिल प्रधान रजिंदर चोपड़ा, विनोद पिंका, जसवंत सिंह भारटा, परमजीत कौर, गुरदेव कौर, मंजीत कौर, रमन खोसला, प्रदीप चांदला, बलविंदर कुमार, मास्टर हेमराज, राकेश विक्की, बख्तावर सिंह, नैन सिंह जाडला आैर अन्य उपस्थित थे।
उम्मीदवारों को लेकर हंगामा
कांग्रेसकी बैठक में पार्टी नेता जसवंत सिंह भारटा ने नगर कौंसिल चुनावों में पार्टी के पास उम्मीदवार होने की बात कही। भारटा की इस बात पर यूथ कांग्रेस के सिटी प्रधान राकेश विक्की ने एतराज जताया तथा वह अपनी जगह से उठकर बोलने लगे। विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक अन्य उम्मीदवार बलविंदर सिंह, प्रदीप