पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक और बस ड्राइवरों की आंखों की करवाई जाएगी जांच : डीसी

ट्रक और बस ड्राइवरों की आंखों की करवाई जाएगी जांच : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीसीआनंदिता मित्रा ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से जिले के ट्रक और बस चालकों की आंखों की जांच के लिए जिले में जल्द ही कैंप लगाए जाएंगे।

उन्होंने कैंप का स्थान और तारीख के संबंध में जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा ताकि जिला ट्रांसपोर्ट विभाग के जरिए संबंधित यूनियनों और एसोसिएशनों को इस संबंधी सूचित किया जा सके। वे बुधवार को जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की आंखों की रोशनी की नियमित जांच करवाने की ओर यह पहला कदम है। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक विभाग और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम के मद्देनजर वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने के प्रबंध किए जाएं। इसी तरह स्कूली बसों की भी नियमित रूप से चेकिंग की जाए। इसी तरह पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में पड़ती सडक़ों के बर्म पूरे करने के संबंध में निर्देश दिए। यदि जमीन मालिक इसमें कोई अड़चन पैदा करता है तो डीएम के आदेशों के उल्लंघन के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर डीटीओ तिरलोचन सिंह, एसडीएम बंगा अरविंद कुमार, एसडीएम नवांशहर जीवन जगजोत, एसडीएम बलाचौर जगजीत सिंह, डीईओ दिनेश कुमार, जिला परिवार भलाई अधिकारी डा, रमेश, लोक निर्माण विभाग से एसडीओ तरसेम राज, जेई राजिंदर सिंह, नगर कौंसिल के ईओ गुरबखशीष सिंह, एमए संत राम और अन्य उपस्थित थे।

सेफ स्कूल वाहन के प्रर्फामा दो दिन में जमा करवाए जाएं : डीटीओ

नवांशहर में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करतीं डीसी आनंदिता मित्रा। -भास्कर