- Hindi News
- कंप्यूटर टीचर के पति पर दहेज का मामला दर्ज
कंप्यूटर टीचर के पति पर दहेज का मामला दर्ज
कंप्यूटरअध्यापिकाको दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोठी रोड की रहने वली कमलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह कंप्यूटर टीचर है। उसकी शादी 24 अप्रैल 2013 को फरीदकोट के रहने वाले धरमिंदर कुमार के साथ हुई थी।
शादी के सप्ताह बाद से ही ससुराल वाले यह कहते हुए तंग परेशान करना शुरू कर दिया कि बारात की अच्छी तरह से सेवा नहीं की गई। पीडि़ता ने बताया कि उसका वेतन (35 हजार रुपए) भी ससुराल वाले लेने लगे। यही नहीं उससे यह भी कहा जाने लगा कि वह अपने मायके से कार और पिता की संपति से हिस्सा लेकर आए। बात नहीं मानने पर पति शराब पीकर मारपीट करने लगा। इस पर वह अपने मायके गई। जब उसके मायके वाले उसे छोडऩे गए तो ससुरालियों ने पिता के साथ गलत व्यवहार किया।
पीडि़ता ने बताया कि है कि उसका पति ससुराल वाले यह जानते हैं कि उसके पिता के पास काफी प्रापर्टी है और वे उसे तंग परेशान करके यह प्रापर्टी हड़पना चाहते हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीडि़ता के पति के खिलाफ 406, 498-ए और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।