- Hindi News
- कपूरथला में वकील पर हमले का विरोध बार एसोसिएशन ने कामकाज बंद रखा
कपूरथला में वकील पर हमले का विरोध बार एसोसिएशन ने कामकाज बंद रखा
डिस्ट्रिक्टबारएसोसिएशन ने बुधवार को कपूरथला में अपने वकील साथी पर हुए हमले मामले में पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही के विरोध में कामकाज बंद रखा। एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह बख्शी की अगुवाई में हुई एसोसिएशन की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर इस घटना की कड़ी निंदा की गई।
इस दौरान एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी एवं राजिंदर कुमार ने कहा कि कपूरथला के वकील सुरिंदर कुमार पर कुछ लोगो ने हमला करके गंभीर रुप से घायल कर दिया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि एफआईआर में धारा 307/364 आईपीसी में बढ़ोतरी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस दरा दो दिन के अंदर उक्त कार्रवाई नही की गई तो वकील इस के खिलाफ सड़कों पर भी उतर सकते है। उन्होंने कहा कि जब तक वकीलों को इंसाफ नहीं मिलता तब तक पूरे पंजाब में अदालतों का बायकाट किया जाएगा। मौके पर एडवोकेट इंद्रजीत सरीन, अजीत सिंह सियान, गुरपाल सिंह काहलो, वीके चोपड़ा, पीके सरोया, विकास नारद, प्रदीप धीर, एके चौहान, इशान भारद्वाज, संजीव जैन, गोरव सरीन, नोबल सरीन, अनूप सरीन, एसएस कुंदरा, एसएस बंगड़ उपस्थित थे।
कपूरथला में वकील पर कुछ दिनों पहले हुए हमले के विरोध में कामकाज बंद रखा एकजुटता दर्शाते नवांशहर के वकील।