- Hindi News
- हयाला के स्टूडेंट्स ने ली ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ
हयाला के स्टूडेंट्स ने ली ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ
दैनिकभास्कर कीओर से चलाई जा रही मेक सिटी न्यॉज फ्री मुहिम का असर अब गांवों के स्कूलों में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को राहों मार्ग पर स्थित गांव हयाला के सरकारी सीनीयर सेकेंंडरी स्कूल में ट्रैफिक नियमों की चेतना न्यॉज फ्री अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्कूल प्रिंसीपल अशोक कुमार शर्मा ने दैनिक भास्कर की ओर से ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम को सराहनीय कदम बताया। इस मौके पर बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई गई। प्रिंसीपल अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि पंजाब में पिछले दिनों हुए हादसे में प्रेशर हार्न के बजने से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में यातायात के नियमों का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि यदि उन्हें यदि किसी ट्रक, बस अन्य वाहन में प्रेशर हार्न लगा दिखेगा तो उनसे हटवाने के लिए कहा जाएगा।
इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सदस्य नरेश कुमार, राज कुमारी, सरबजीत सिंह, राजेश छिब्बा, चंदन शर्मा, मनी लड़ोईया, दीपक जोशी, कंवर दीपक कुमार, हरदीप सिंह सुरिंदर कुमारी, नाना, मीना कुमारी, सतिंदर कौर, सीमा ओहरी, वीटा अग्रवाल, नरिंदर कौर, रमनजीत कुमारी, नरेश कुमार, प्रेम चंद, लखवीर चंद स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।